सुभाष चक्रवर्ती की पत्नी ने अस्पताल पर लगाया लापरवाही का आरोप
रमाला चक्रवर्ती ने चिकित्सकों पर आरोप लगाया कि उनके पति के इलाज के लिए यहां के चिकित्सकों ने न तो तत्काल मेडिकल बोर्ड का गठन किया और न ही उनके भर्ती होने के तुरंत बाद उनका सीटी स्कैन किया गया।
रमाला चक्रवर्ती निमोनिया से पीड़ित ज्योति बसु (95) को देखने अस्पताल आई थीं।
अस्पताल से बाहर निकलने के बाद उन्होंने कहा, "हमारी तरफ से आग्रह करने के बाद ही चक्रवर्ती का 31 जुलाई को सीटी स्कैन किया गया। इसके बाद ही पता चला कि उन्हें निमोनिया है। इससे पहले डाक्टर जांच के आधार दवाएं बदल-बदल कर दे रहे थे।"
इस बारे में संपर्क करने पर अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "हमारी कोशिश मरीजों को बेहतर उपचार मुहैया कराने की होती है। यहां सभी डाक्टर मरीजों की जान बचाने की कोशिश करते हैं।"
रमाला चक्रवर्ती के अनुसार अस्पताल में बसु का इलाज उचित तरीके से हो रहा है। "सीटी स्कैन तुरंत किया गया, जिससे निमोनिया का पता चल गया।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications