यौन उत्पीड़न पर विधेयक के मसौदे की समीक्षा करेगी सरकार
एक आधिकारिक बयान में शुक्रवार को कहा गया है कि इस समूह से कहा गया है कि वह 20 जून, 2010 तक विधेयक के मसौदे की समीक्षा कर ले, ताकि अगली कार्रवाई के लिए इसे यथासंभव जल्द से जल्द अंतिम रूप दिया जा सके।
इस समूह की अध्यक्षता महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव द्वारा की जाएगी। इसके अलावा इस समूह में सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, रेलवे, सूचना एवं प्रसारण, गृह, श्रम एवं रोजगार मंत्रालयों के तथा राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications