विस्फोटक से भरे मिनी ट्रक में विस्फोट
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उचेहरा थाना क्षेत्र में सतना की ओर आ रहे मिनी ट्रक में भरहुत पहाड़ के करीब धुआं निकलते दिखा, कार सवार एक व्यक्ति ने इस स्थिति से चालक को अवगत कराया। चालक और उसका साथी जैसे ही ट्रक से उतरा तभी ट्रक में जबरदस्त विस्फोट हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विस्फोट इतना भीषण था कि पेड़ झुलस गए और सड़क में गड्ढे हो गए। इसके अलावा घटनास्थल से कुछ दूरी पर स्थित मकान में दरारें पड़ गई हैं। एफएसएल टीम के सदस्य आर.पी. यादव ने आईएएनएस को बताया कि मिनी ट्रक में संभवत: अमोनियम नाइट्रेट था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications