पुणे में 2,400 शास्त्रीय गायकों का मंगलवार को कुम्भ
शास्त्रीय गायकों यह कुम्भ भारतीय शास्त्रीय संगीत का विशाल भंडार है जहां एक मंच पर भारतीय प्राचीन कला को पेश करने का अवसर मिलेगा।
यह संगीत कार्यक्रम आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रवि शंकर के संगठन 'आर्ट ऑफ लिविंग' द्वारा पुणे के एस.पी. कॉलेज के मैदान में शाम छह बजे आयोजित किया जाएगा।
रवि शंकर ने एक बयान में कहा है कि संगीत लोगों के ह्दय को एक सूत्र में जोड़कर शांति प्रदान करता है। संगीत ,ज्ञान और ध्यान हमारी शिक्षा पद्धति का हिस्सा होना चाहिए। तभी शिक्षा पूर्ण हो सकती है।
रूस,अफ्रीका,और ब्रिटेन के संगीतकार इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसमें 12 वर्षीय बच्चों से लेकर 75 साल के चिकित्सक तक भाग ले रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications