गिरफ्तार नाइजीरियाई का बैंक खाता भी नकली निकला
एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को कहा, "नकली वीजा रखने और एक स्थानीय व्यापारी के साथ धोखाधड़ी करने के आरोप में दो जनवरी को गिरफ्तार इस नाइजीरियाई व्यक्ति एलेक्स जॉनसन के संबंध में सब कुछ नकली है।"
लोहा काटने की मशीनें बनाने वाली एक फैक्ट्री अल्ट्राकट के मालिक एक स्थानीय व्यापारी मोहसिन की शिकायत पर अपराध शाखा ने जॉनसन को गिरफ्तार किया था। मोहसिन ने आरोप लगाया था कि खुद को एक नाइजीरियाई कंपनी का मालिक बताने वाले जॉनसन ने उन्हें 22 करोड़ रुपये मूल्य की 480 मशीनें उपलब्ध कराने के लिए उनसे 1.15 लाख रुपये लिए थे।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि कानपुर (उत्तर प्रदेश) का वह बैंक खाता जिसमें मोहसिन ने पैसा जमा कराया था, वह भी नकली निकला।
अधिकारी ने कहा कि नाइजीरियाई व्यक्ति के वास्तविक नाम को लेकर भी संशय की स्थिति है। गिरफ्तारी के समय उसने अपना नाम एलेक्स जॉनसन बताया था लेकिन जब उसे अदालत के सामने पेश किया गया तो उसने अपना नाम यूगो चुक्बो बताया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications