वाईएसआर की जान लेने वाले हादसे की जांच में तेजी का अनुरोध
राज्य की गृहमंत्री पी. सबिता इंद्रा रेड्डी ने संवाददाताओं को बताया कि मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृहमंत्री पी. चिदंबरम से फोन पर बात की है और उनसे गत दो सितंबर को हुए इस हादसे की जांच में तेजी लाने का अनुरोध किया।
रेड्डी ने बताया कि रोसैया नागरिक उड्डयन मंत्री प्रफुल्ल पटेल से बात करके नागरिक उड्डयन महानिदेशक की जांच में तेजी लाने का अनुरोध करेंगे। उन्होंने कहा, "जनता के मन का भय दूर करने के लिए जितनी जल्दी हो सके मुकम्मल जांच किए जाने की जरूरत है। "
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications