लीबिया में केरल के 34 कामगार मुसीबत में
कोच्चि के करीब स्थित अलूवा निवासी ए. पी. मधु ने विपक्ष के नेता ओमन चांडी से मुलाकात की और उन्हें लीबिया में रह रहे अपने रिश्तेदारों सहित 34 लोगों से संबंधित जानकारी दी।
मधु ने कहा, "अंतिम बार जब मैंने लीबिया में उनसे संपर्क किया था तब उन्होंने बताया था कि उन्हें बुनियादी सुविधाएं भी नहीं मिल रही हैं और वे बेहद परेशानी में हैं।"
केरल के ये लोग एक इंडोनेशियाई निर्माण कंपनी में कार्यरत थे और उनका दो साल का अनुबंध पिछले साल समाप्त हो गया था। तब से न तो उनके काम करने के परमिट का नवीनीकरण हुआ है और न ही उनके बकाया वेतन का भुगतान हुआ है।
पिछले साल नवंबर में खबर आई थी कि करीब 74 केरलवासी लीबिया में गैरकानूनी तरीके से रह रहे हैं। चांडी के कार्यालय की ओर से इस मुद्दे को प्रवासी भारतीय मामलों के केंद्रीय मंत्री व्यालार रवि के पास ले जाया गया था। उनके मंत्रालय के प्रयासों से दिसम्बर के मध्य में उनमें से 40 केरलवासी दो दलों में वापस लौट आए थे।
चांडी के कार्यालय के एक प्रवक्ता का कहना है कि चांडी लगातार केंद्र सरकार के संपर्क में हैं और जल्दी ही बचे हुए 34 केरलवासियों की लीबिया से वापसी की उम्मीद कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications