कोहरे की चपेट में दिल्ली, यातायात सेवा बाधित (लीड-1)
कम दृश्यता की वजह से लगभग 50 अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू उड़ानों की आवाजाही प्रभावित हुई। लगभग 100 रेलगाड़ियों पर भी कोहरे का असर पड़ा।
उत्तर रेलवे के एक प्रवक्ता ने कहा कि कोहरे की वजह से कई रेलगाड़ियों देरी से चल रही हैं और कई के समय में फेरबदल किया गया है। कोहरे की वजह से दिल्ली-नोएडा-दिल्ली (डीएनडी) फ्लाइवे पर भी घंटों जाम लगा रहा।
यातायात पुलिस के अधिकारी ने बताया कि डीएनडी पर एक ट्रक डिवाइडर से टकरा गया था, जिस वजह से वहां जाम लग गया था। सुबह में दिल्ली में दृश्यता नहीं के बराबर थी, लेकिन सुबह 10 बजे दृश्यता सीमा 50 मीटर रिकार्ड की गई।
दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियल रहने की उम्मीद है।
उेश में शुक्रवार को सबसे सर्द इलाका अमृतसर रहा। वहां न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
लुधियाना और पटियाला में न्यूनतम तापमान क्रमश: पांच और 5.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। चण्डीगढ़ में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
हरियाणा के अंबाला, हिसार और करनाल शहरों में न्यूनतम तापमान क्रमश: 5.1, 9.5 और 7.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
मौसम विभाग का कहना है कि समूचे उत्तर भारत में सप्ताहांत में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications