स्कूली छात्रा के साथ दुर्व्यवहार के लिए भारतीय को जेल
ब्रिसबेन की जिला अदालत ने शुक्रवार को एट मील प्लेन्स के निवासी बलजीत सिंह (46) को जून 2008 में 13 वर्षीया छात्रा के साथ दुर्व्यवहार के मामले में सजा सुनाई।
अभियोजन पक्ष के वकील जेनिता बैलिक ने अदालत को बताया कि छात्रा अपने स्कूल वर्दी में थी। उसने सिंह से कहा कि वह उसे एक पार्टी में ले चले, लेकिन अचानक उसका विचार बदल गया और उसने सिंह से कहा कि वह उसे उसकी दादी के पास ले जाए।
लेकिन सिंह ने ब्रिसबेन के दक्षिणी हिस्से में स्थित ग्रीनस्लोप्स पार्क के पास जाकर टैक्सी रोक दी और वहां उसने उसके साथ अश्लील हरकतें की।
बचाव पक्ष के वकील माइकल बायर्न ने कहा कि उसके मुवक्किल का व्यवहार उसके चरित्र के बिल्कुल विपरीत है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications