उड़ीसा में शीत लहर जारी

भुवनेश्वर, 8 जनवरी (आईएएनएस)। उड़ीसा के कुछ हिस्से शीत लहर की चपेट में हैं। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि कई जगहों का तापमान गिर गया है। बोलनगीर जिले में दिन का सबसे कम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राज्य में कई जगहों का तापमान आठ डिग्री से नीचे चला गया, जिसमें फुलबनी में 7.4 डिग्री, सुंदरगढ़ में 7.4 और संबलपुर में 7.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश की राजधानी भुवनेश्वर और उसके निकटवर्ती शहर कटक का तापमान भी कम रहा। जबकि भुवनेश्वर में न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री दर्ज किया गया जो गुरुवार को 14 डिग्री सेल्सियस रहा वहीं कटक का तापमान 11.8 डिग्री दर्ज किया गया जो पहले 13.5 डिग्री था

वहीं तटवर्ती शहर अपेक्षाकृत गर्म रहे। पुरी, पारादीप, गोपालपुर और चांदबाली में तापमान क्रमश: 14.8, 13.2, 15 और 10.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

अधिकारी के अनुसार उड़ीसा के कई हिस्सों में शीतलहर सप्ताहांत तक जारी रहेगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+