चीन के इस्पात संयंत्र में मरने वालों की संख्या 21 हुई
बीजिंग, 8 जनवरी (आईएएनएस)। चीन के एक इस्पात संयंत्र के अधिकारियों द्वारा एक गैस रिसाव में 14 कामगारों के मार जाने की जानकारी छुपाने की बात स्वीकार करने के बाद यहां इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है।
हिबेई प्रांत के एक अधिकारी ने शुक्रवार को जानकारी दी कि कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को स्वीकार किया कि उन्होंने मरने वाले कामगारों की वास्तविक संख्या छुपाई थी।
सिन्हुआ की एक रिपोर्ट के हवाले से बताया गया है कि संयंत्र ने मंगलवार को जानकारी दी थी कि 16 कामगार जहरीली गैस के संपर्क में आए थे और इनमें से सात की मौत हो गई है जबकि नौ को इलाज के लिए ले जाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications