असम राइफल्स से जुड़ेंगी 26 अतिरिक्त बटालियनें
नई दिल्ली, 8 जनवरी (आईएएनएस)। भारत-म्यांमार सीमा पर घुसपैठ रोकने के लिए अर्धसैनिक बल असम राइफल्स में 26 अतिरिक्त बटालियन जोड़ी जाएंगी।
असम राइफल्स के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल के.एस. यादव ने शुक्रवार को बताया, "हम 26 बटालियनों को शामिल करने के प्रति आश्वस्त हैं, और साल के अन्त तक इस बारे में फैसला ले लिया जाएगा। हम प्रत्येक साल तीन से चार बटालियन बढ़ाएंगे और इन्हें भारत-म्यांमार सीमा पर तैनात किया जाएगा।"
असम राइफल्स के स्थापना दिवस के मौके पर उन्होंने कहा कि इसके अलावा सड़कों और हेलीपैड्स जैसी बुनियादी सुविधाओं का विकास भी किया जाएगा।
असम राइफल्स में 46 बटालियन हैं जिनमें से 15 भारत-तिब्बत सीमा पर तैनात हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications