शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 75 अंक लुढ़का (राउंडअप)
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 11.85 अंकों की गिरावट के साथ 17,603.87 पर खुला। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 17,658.12 के उच्चतम और 17,508.96 के न्यूनतम स्तर को छुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 1.15 अंक की मामूली बढ़त के साथ 5,264.25 पर खुला। निफ्टी ने 5276.75 के उच्चतम और 5244.75 के न्यूनतम स्तर तक कारोबार किया।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में हालांकि तेजी दर्ज की गई। मिडकैप 1.38 अंक चढ़कर 6,946.00 और स्मॉलकैप 37.88 अंक उछलकर 8,697.64 पर बंद हुआ।
बीएसई में रियल्टी सेक्टर में सबसे ज्यादा 3.23 फीसदी की तेजी जबकि सूचना एवं प्रौद्योगिकी सेक्टर में सबसे ज्यादा 1.98 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
बीएसई में कारोबार का रुख सकारात्मक था और 1724 कंपनियों के शेयरों में तेजी जबकि 1174 कंपनियों के शेयर मूल्यों में गिरावट का रुख देखा गया। 67 कंपनियों के शेयर मूल्यों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications