बिहार में रेलगाड़ी और ट्रक में टक्कर, 2 मरे (लीड-1)
सोनपुर रेल मंडल के जन संपर्क अधिकारी बी़ राम ने आईएएनएस को बताया कि शुक्रवार को दरभंगा से नई दिल्ली जानेवाली 2565 बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस हाजीपुर और सराय रेलवे स्टेशन के बीच मानवरहित रेलवे क्रांसिंग संख्या 51 सी पर एक ट्रक से टकरा गई।
हादसे में ट्रक पर सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में एक्सप्रेस के इंजन और उसके बाद की एक बोगी को नुकसान पहुंचा, जिन्हें ट्रेन से अलग कर तथा पटरी से मलबा हटाकर रेलगाड़ी को गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया है। राम के मुताबिक इस घटना में किसी भी रेल यात्री को कोई नुकसान नहीं हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications