खुफिया तंत्र में सुधार की जरूरत: ओबामा

वाशिंगटन, 8 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने पिछले साल 25 दिसम्बर को एक विमान में विस्फोट की कोशिश में मामले में खुफिया एजेंसियों को चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि वे खुद में सुधार करें।

ओबामा ने कहा हमले के संबंध में खुफिया एजेंसियों को सूचना थी लेकिन वे इसके बिंदुओं को जोड़कर देखने और समझने में विफल रहे। उन्होंने व्हाइट हाउस में गुरुवार को कहा कि वह अब खुफिया एजेंसी और महत्वपूर्ण पदों पर बैठे लोगों के दायित्वों के निर्वहन संबंधी मामलों को गंभीरता से लेंगे।

ओबामा ने कहा कि विमान में विस्फोट के प्रयास के मामले में खुफिया विभाग को 'समय पर जानकारी मिली थी लेकिन वे इसे समझने में विफल रहे'।

उल्लेखनीय है कि नाइजीरियाई युवक उमर फारुक अब्दुलमुतल्लब ने 25 दिसम्बर को एम्सटर्डम से डेट्रॉयट जा रहे विमान में विस्फोट करने की कोशिश की थी। उसने अपने अंत:वस्त्र में विस्फोटक छुपाकर रखा था।

ओबामा ने कहा कि विस्फोट के प्रयास संबंधी मामले में तीन गलतियां हुई थी। उन्होंने कहा कि खुफिया एजेंसियों को इस बात की जानकारी थी कि यमन में अल कायदा के सहयोगी अमेरिका में हमले की साजिश रच रहे हैं लेकिन इस संबंध में जरूरी कदम नहीं उठाए गए।

ओबामा ने कहा कि दूसरी गलती खुफिया सूचनाओं को समझने और उनके विश्लेषण में हुई। उन्होंने कहा कि संदिग्ध आतंकवादी को हवाई यात्रा से रोकने संबंधी सूची में शामिल नहीं करना खुफिया एजेंसियों की तीसरी बड़ी गलती थी।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने खुफिया विभागों में चार प्रमुख बदलाव करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्राप्त जानकारियों पर तब तक काम करने की जरूरत है, जब तक हमले की साजिश को नाकाम नहीं कर दिया।

ओबामा ने कहा कि खुफिया जानकारियों को तेजी से और बड़े स्तर बांटने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अब राष्ट्रीय खुफिया तंत्र के निदेशक डेनिस ब्लेयर सूचनाओं का विश्लेषण करेंगे।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि आतंकवादियों की सूचियों पर सरकार विशेष ध्यान देगी, खासकर संदिग्ध आतंकवादियों को हवाई यात्रा से रोकने संबंधी सूची पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+