कश्मीर में मुठभेड़ में लश्कर के 2 आतंकवादी ढेर (लीड-1)
श्रीनगर, 8 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में शुक्रवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में लश्कर-ए तैयबा के दो आतंकवादी मारे गए।
श्रीनगर से करीब 20 किलोमीटर दूर खरियू गांव में मुठभेड़ उस समय शुरू हुई जब सुराग मिलने के बाद राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों और पुलिस कर्मियों ने एक मकान की घेराबंदी कर दी।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया,"सुरक्षा बलों के चुनौती देने पर मकान में छुपे आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। दोनों आतंकवादियों के मारे जाने के बाद ही मुठभेड़ समाप्त हुई।"
पुलिस अधिकारी ने बताया कि मारे गए दोनों आतंकवादियों का हाथ हाल में पम्पोर शहर में हुई गोलीबारी की घटनाओं और श्रीनगर की सेंट्रल जेल के बाहर हुए कार बम विस्फोट में था।
इससे पहले श्रीनगर में 23 घंटे तक चली मुठभेड़ में चार व्यक्ति मारे गए थे और 10 घायल हो गए थे।
इस बीच लाल चौक की दुकानें और व्यापारिक प्रतिष्ठान शुक्रवार को बंद रहे। पुलिस को मैसूमा में पथराव पर उतारू युवकों की भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस और लाठी चार्ज का सहारा लेना पड़ा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications