काजीरंगा में बर्ड फ्लू का भय, मृत पक्षी मिले
राष्ट्रीय उद्यान के एक कर्मचारी ने बताया कि शुक्रवार को कम से कम सात गीज पक्षी मृत मिले। साइबेरिया से यहां आई इसी प्रजाति के पांच पक्षियों के शव गुरुवार को मिले थे।
उद्यान के रेंजर ने आईएएनएस से कहा, "पशु चिकित्सकों सहित विशेषज्ञों का एक दल पक्षियों के शव का पोस्टमार्टम कर रहा है यदि उनके मरने की वजह बर्ड फ्लू या कोई अन्य बीमारी हुई तो उनके नमूने जांच के लिए भोपाल भेजे जाएंगे।"
अधिकारी ने कहा, "हमें डर है कि यदि उद्यान में बर्ड फ्लू फैल गया तो इससे अन्य पक्षी और जानवर भी प्रभावित हो सकते हैं। हमने एक चेतावनी जारी कर वन रक्षकों को मृत पक्षियों या जानवरों को खोजने के लिए कहा है।"
ज्यादातर पक्षी राष्ट्रीय उद्यान के अगोराटोली क्षेत्र में मरे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications