हिमाचल में शीत लहर, केलांग में पारा शून्य से 11.3 डिग्री नीचे लुढ़का
मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने आईएएनएस को बताया कि शिमला का न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि गुरुवार के 5.5 डिग्री तापमान से कम रहा।
लाहौल एवं स्पीति जिले के केलांग में तापमान शून्य से 11.3 डिग्री नीचे और किन्नूर जिले के काल्पा में शून्य से 5.9 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।
मंडी जिले के सुंदरनगर में तापमान 1.3 डिग्री रहा जबकि कुल्लू जिले के भुंतर में 0.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। धर्मशाला में रात का तापमान 3.7 डिग्री रहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications