फर्जी मुठभेड़ मामले में प्रदीप शर्मा सहित 3 गिरफ्तार

मुंबई, 8 जनवरी (आईएएनएस)। मुंबई में तीन साल पहले हुई एक कथित फर्जी मुठभेड़ के मामले में मुठभेड़ों को अंजाम देने में माहिर माने जाने वाले पुलिस अधिकारी प्रदीप शर्मा और दो अन्य पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया गया है।

कथित गिरोहबाज रामनारायण गुप्ता की मुठभेड़ से जुड़े मामले में बंबई उच्च न्यायालय के आदेश के बाद विशेष जांच दल (एसआईटी) द्वारा गुरुवार रात ये गिरफ्तारियां की गईं। शुक्रवार को इन लोगों को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा। गुप्ता 11 नवंबर, 2006 को डी.एन. नगर थाने के तत्कालीन प्रभारी शर्मा ने मार गिराया था।

गुप्ता के भाई रामप्रसाद ने आरोप लगाया था कि मुठभेड़ फर्जी थी। उन्होंने ही अदालत का दरवाजा का खटखटाया था। अंधेरी की मजिस्ट्रेट आर.ए. शेख की जांच में इस मुठभेड़ को फर्जी बताया गया था।

गौरतलब है कि फर्जी मुठभेड़ और अंडरवर्ल्ड से संबंधों के आरोप में शर्मा को वर्ष 2008 में निलंबित कर दिया गया था। खबरों में कहा गया है कि शर्मा के पास तीन अरब रुपये की बेनामी संपत्ति है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+