साथी को गोली लगने पर श्रीनगर की मीडिया ने किया प्रदर्शन
स्थानी समाचार पत्रों, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय समाचार पत्रों और न्यूज एजेंसियों के पत्रकारों ने रेजीडेंसी रोड पर प्रेस एन्क्लेव में प्रदर्शन किया।
अमन फारुक एक स्थानीय उर्दू दैनिक कश्मीर उज्मा में एक छाया पत्रकार के बतौर काम करते हैं। गुरुवार को लाल चौक की घटना की रिपोर्ट बनाने के दौरान उनके पैर में गोली लगने से घाव हो गया था। लाल चौक की यह मुठभेड़ दो आतंकवादियों की मौत के बाद थमी थी।
फारुक का कहना है, "जब मैं घटना स्थल का छायाचित्र ले रहा था तब एक उप पुलिस अधीक्षक ने मुझ पर गोली चलाकर मुझे घायल कर दिया था।"
कश्मीर उज्मा के संपादक से घटना की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ली ने घटना की जांच का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस अधिकारी को दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications