मप्र में 250 छात्रों के विकासखंड में होगा महाविद्यालय

भोपाल, 8 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में उच्च शिक्षा को सहज सुलभ कराने के लिए आगामी शिक्षा सत्र में 14 नए महाविद्यालय खोले जाएंगे और 250 छात्रों की उपलब्धता वाले विकासखंडों में ही नए महाविद्यालय खेाले जाएंगे।

प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा ने गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया कि अगामी सत्र में प्रदेश में 14 महाविद्यालय खोले जाएंगे और नए महाविद्यालय भविष्य में उन विकास खंडों में खेाले जाएंगे जहां 250 छात्रों की उपलब्धता होगी।

उन्होंने आगे बताया कि प्राध्यापकों के 350 और सहायक प्राध्यापकों के 294 पदों पर भर्ती की कार्रवाई लोक सेवा आयोग के माध्यम से की जा रही है। इतना ही नहीं प्रदेश के 190 महाविद्यालयों को ब्रॉडबैंड से जोड़ा जाएगा।

मुख्यमंत्री चौहान ने मंथन की सिफारिशों के अमल की समीक्षा करते हुए कहा कि शैक्षणिक कैलेंडर का कड़ाई से पालन हो और जनभागीदारी समितियों से सहयोग लिया जाए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+