पश्चिम बंगाल में संदिग्ध नक्सलियों ने 2 की हत्या की
कोलकाता, 8 जनवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के पश्चिमी मिदनापुर जिले के मुरीबोनी गांव में संदिग्ध नक्सलियों ने दो लोगों की हत्या कर दी है। यह जानकारी पुलिस ने शुक्रवार को दी।
पुलिस के अनुसार नक्सलियों ने यह हत्याएं दोनों व्यक्तियों के मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के कार्यकर्ता होने और पुलिस का मुखबिर होने के संदेह में की।
पुलिस ने बताया कि नक्सलियों ने मींटू अली और निर्मल नायक को गुरुवार रात उनके घर से बाहर बुलाकर गोली मार दी। पुलिस ने शुक्रवार को उनका शव बरामद किया।
शव के पास से बरामद पोस्टर पर लिखा था कि माकपा कार्यकर्ता और पुलिस की मुखबिरी करने के लिए उन्हें 'जनता की अदालत' में सजा दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications