हत्या मामले में अमित जोगी के खिलाफ वारंट जारी
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता रामावतार जग्गी की हत्या के मामले में अमित के खिलाफ बिलासपुर के उच्च न्यायालय की दो सदस्यीय खंडपीठ ने गुरुवार को जमानती वारंट जारी किया।
जग्गी के बेटे सतीश ने इस संबंध में न्यायालय में याचिका दायर की थी। सतीश ने शुक्रवार को कहा, "अमित को सजा दिलाने का मैं पूरा प्रयास करूंगा। निचली अदालत द्वारा अमित को बरी करने का फैसला निराशाजनक था। मैं न्याय के लिए प्रयास करूंगा। "
उल्लेखनीय है कि रायपुर में चार जून 2003 को जग्गी को अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मार दी थी। उस वक्त अजित जोगी राज्य के मुख्यमंत्री थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications