कश्मीर के लद्दाख क्षेत्र में शीत लहर का प्रकोप बढ़ा
श्रीनगर, 8 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के लद्दाख क्षेत्र में शुक्रवार को शीत लहर का तीव्र प्रकोप जारी रहा। जिला मुख्यालय लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से 21 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने यहां आईएएनएस से कहा, "लद्दाख क्षेत्र के लेह शहर में अधिकतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जबकि न्यूनतम तापमान शून्य से 21 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।"
कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दिन अपेक्षाकृत गर्म हैं लेकिन रातें अब भी सर्द बनी हुई हैं।
अधिकारी ने बताया, "श्रीनगर का अधिकतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान शून्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।"
मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि सर्द और शुष्क मौसम की यह स्थिति अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications