ज्योति बसु के स्वास्थ्य में सुधार, पर हालत नाजुक
बसु कोलकाता के साल्टलेक स्थित एमआरआई अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें यहां एक जनवरी को भर्ती करवाया गया था। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक देवाशीष शर्मा ने आईएएनएस से कहा कि बसु की हालत में सुधार है।
शर्मा ने कहा, "बसु की हालत में मामूली सुधार है। एहतियात बरतते हुए उन्हें गुरुवार रात को पूरी तरह कृत्रिम श्वसन प्रणाली (वेंटिलेटर) पर रखा गया था लेकिन शुक्रवार सुबह इसे कुछ कम किया गया। "
शुक्रवार सुबह बसु मुलाकात करने आए पूर्व प्रधानमंत्री देवगौड़ा ने कहा, "एक चिकित्सक ने बसु को नींद से जगाने का प्रयास किया। उन्होंने अपना हाथ उठाया लेकिन आंखें नहीं खोली।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications