कश्मीर में मुठभेड़ में लश्कर का आतंकवादी ढेर
श्रीनगर, 8 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में शुक्रवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच जारी मुठभेड़ में लश्कर-ए तैयबा का एक आतंकवादी मारा गया।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एक मकान में आतंकवादियों के छुपे होने का सुराग मिलने के बाद केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों और पुलिस कर्मियों ने उसकी घेराबंदी कर दी।
अधिकारी ने बताया, "मकान में छुपे आतंकवादियों से आत्मसमर्पण करने को कहा गया लेकिन उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।"
मारे गए आतंकवादी की शिनाख्त लश्कर-ए तैयबा के अल्ताफ के रूप में की गई है। अन्य आतंकवादी अभी तक सुरक्षाकर्मियों पर गोलियां बरसा रहे हैं।
इससे पहले श्रीनगर में 23 घंटे तक चली मुठभेड़ में चार व्यक्ति मारे गए थे और 10 घायल हो गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications