राजीव बने यूएसएड के प्रमुख, हलेरी ने बताया 'परिवर्तनकारी नेता'

वाशिंगटन, 8 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय मूल के अमेरिकी चिकित्सक राजीव शाह ने अमेरिका के विदेश मंत्रालय के अधीनस्थ संस्था 'यूएस एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट' (यूएसएड) के प्रमुख की जिम्मेदारी संभाल ली है। इसके साथ ही वह बराक ओबामा प्रशासन में सर्वोच्च पद संभालने वाले भारतीय बन गए।

शाह के शपथ ग्रहण समारोह में गुरुवार को हिलेरी ने कहा, "मेरा मानना है कि डॉक्टर राजीव शाह एक परिवर्तनकारी नेता साबित होंगे जिसका यूएसएड को इंतजार था।"

वर्ष 2008 तक गेट्स फाउंडेशन के साथ जुड़े रहे 36 वर्षीय शाह के शपथ लेने के दौरान उनकी पत्नी शिवम, पुत्र संजन और पुत्री आमना भी मौजूद थीं। हिलेरी ने शाह को जुनूनी और दूरदर्शी बताते हुए कहा, "शाह से इस बात की प्रतिद्धता और भरोसा जगता है कि कुछ भी संभव है।"

अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा, "शाह की पत्नी शिवम से ही उनके पति के आयामों के बारे में पूछना चाहिए जिसके जरिए वह सभी लक्ष्यों को हासिल करेंगे। बहरहाल, यह शाह ही हैं जो शिवम के सामने शादी का प्रस्ताव रखने के लिए ताजमहल तक चले गए थे जहां शिवम अकेली थीं।"

उल्लेखनीय है कि यूएसएड को एक महत्वाकांक्षी संगठन माना जा रहा है, क्योंकि ओबामा प्रशासन ने विदेश नीति को एक महत्वपूर्ण औजार बनाने की तैयारी में है। ऐसे में शाह के एक बड़ी भूमिका निभाने की संभावना है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+