सोरेन सरकार ने विश्वासमत प्रस्ताव पेश किया

Shibu Soren
रांची। झारखण्ड की नवगठित शिबू सोरोन सरकार ने गुरुवार को राज्य विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए विश्वासमत प्रस्ताव पेश किया। सदन में विश्ववासमत प्रस्ताव उपमुख्यमंत्री रघुबर दास ने पेश किया क्योंकि मुख्यमंत्री शिबू सोरेन फिलहाल लोकसभा के सदस्य हैं। विधानसभा का विशेष सत्र चार जनवरी से आरंभ हुआ है।

सोरेन ने राज्य के सातवें मुख्यमंत्री के रूप में विगत 30 दिसम्बर को पद और गोपनीयता की शपथ ली थी। राज्यपाल के. शंकरनारायणन की ओर से उन्हें सदन में आठ जनवरी तक बहुमत साबित करने के लिए कहा गया था।

राज्य में 81 सदस्यों वाली विधानसभा में सोरेन को 41 विधायकों का साथ जरूरी है। उन्हें अपनी पार्टी झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के 18, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 18, ऑल झारखण्ड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) के पांच और जनता दल (युनाइटेड) के दो विधायकों का समर्थन प्राप्त है।

माना जा रहा है कि सोरेन को तीन निर्दलीय विधायकों का भी साथ मिल सकता है। ऐसे में विधानसभा में उनकी सरकार को 46 मत हासिल हो जाएंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+