आस्ट्रेलिया में पढ़ई के इच्छुक भारतीयों की संख्या में भारी कमी
आव्रजन विभाग द्वारा पिछले साल की जुलाई-अक्टूबर अवधि के लिए जुटाए गए आंकड़ों से पता चलता है कि छात्र वीजा के लिए भारतीयों की ओर से दिए जाने वाले आवेदनों में पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 46 फीसदी की गिरावट हुई है।
सिडनी मॉर्निग हेराल्ड अखबार के मुताबिक आवेदनों की संख्या में यह भारी गिरावट देश के 17 अरब डालर के अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा उद्योग के लिए बुरा संकेत है। भारतीय छात्रों पर हमलों से इस उद्योग की सेहत बिगड़ने लगी है। इन हमलों में अब तक दो भारतीय छात्र मौत की भेंट भी चढ़ चुके हैं।
पिछले 12 महीनों में आस्ट्रेलिया में अध्ययनरत भारतीय छात्रों की संख्या करीब 115,000 रही। जाहिर है, भारतीय छात्र इस उद्योग की आय का बड़ा जरिया हैं। भारतीयों पर हमलों से दूसरे अंतर्राष्ट्रीय छात्रों में भी असुरक्षा की भावना घर कर गई है। यूनिवर्सिटीज आस्ट्रेलिया नामक एक शीर्ष शैक्षणिक निकाय के मुख्य कार्यकारी ग्लेन विदर का कहना है कि भारतीय छात्रों की संख्या में कमी से व्यावसायिक पाठ्यक्रमों पर व्यापक नकारात्मक असर पड़ेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications