आनंद विहार मेट्रोलाइन आम लोगों के लिए खुला
मेट्रो के एक अधिकारी ने बताया, "इस लाइन पर सुबह छह बजे रेलगाड़ी का संचालन शुरू हुआ।"
अधिकारी ने दावा किया कि रेलगाड़ियों की आवृत्ति सामान्य तौर पर आठ मिनट की होगी। यद्यपि, लोगों की शिकायत थी कि मेट्रो की सेवा 15 मिनट के अंतराल पर है।
एक यात्री ने कहा, "हम काफी आशा के साथ यहां आए थे लेकिन 15 मिनट के अंतराल पर रेलगाड़ियां आ रही है।"
यमुना बैंक से आनंद विहार की 6.25 किलोमीटर की जमीन से ऊपर की मेट्रो लाइन पर सेवा की शुरुआत बुधवार को मुख्यमंत्री शीला दीक्षित और केंद्रीय शहरी विकास मंत्री एस. जयपाल रेड्डी ने की थी।
मेट्रो नेटवर्क का यह चौथा लाइन है और इसमें पांच स्टेशन हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications