भारत की कार्बन उत्सर्जन तीव्रता दुनिया में सबसे कम : मेरकप
वानिकी प्रशिक्षण संस्थान में भारतीय वन सेवा एवं राजस्थान वन सेवा अधिकारियों के चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान मेरकप ने कहा कि भारत 'नेशनल एक्सन प्लान ऑन क्लाइमेट चेंज' पर काम कर रहा है। इसके अंतर्गत देश में सौर ऊर्जा आधारित परियोजनाओं पर विशेष काम चल रहा है। यही नहीं उन्नत ऊर्जा में दक्षता प्राप्ति के साथ ही ग्रीन भारत को लेकर भी अभियान चल रहा है।
उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए युद्घ स्तर पर कार्य किए जाने पर जोर देते हुए कहा कि पौधारोपण ही जलवायु परिवर्तन के खतरों का सबसे बड़ा जवाब हो सकता है। उन्होंने बताया कि वानिकी प्रशिक्षण संस्थान के तहत भविष्य में जलवायु परिवर्तन के संबंध में विशेष व्याख्यान के आयोजन किए जाएंगे, ताकि अधिकाधिक लोगों में पर्यावरण जागरूकता विकसित की जा सके।
प्रशिक्षण कार्यशाला में गुरूवार को स्वच्छ विकास प्रबंधन पर मीनाक्षी जैन ने प्रतिभागियों को कहा कि टिकाऊ विकास के लिए स्वच्छ पर्यावरण पहली आवश्यकता है। दूसरे सत्र में जल प्रदूषण के विभिन्न पहलुओं के साथ ही उसे रोके जाने तथा जल गुणवत्ता मूल्यांकन संबंधी विभिन्न कानूनों के बारे में वी.के. छाबड़ा ने विस्तार से अवगत कराया।
प्रशिक्षण कार्यशाला में पर्यावरण की रिमोट सेंसिंग तकनीक के विभिन्न पहलुओं के बारे में भी प्रतिभागियों को जानकारी दी गई। शुक्रवार को प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications