पांचवां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह पुरस्कार समारोह
संस्था की ओर से मृदुला भसीन ने यह पुरस्कार ग्रहण किया। 'मुस्कान' को यह पुरस्कार स्वयंसेवी संस्था श्रेणी में प्रदान किया गया है। राजस्थान की मुस्कान सड़क सुरक्षा न्यास स्वयंसेवी संस्थान पिछले नौ वर्षो से सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में कार्यरत है। इस संस्थान ने अब तक जयपुर शहर के 175 विद्यालयों के डेढ़ लाख से अधिक बच्चों को सड़क सुरक्षा शिक्षा प्रदान की है। इसी प्रकार ड्राइवर प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत संस्था द्वारा परिवहन विभाग के सहयोग से एक हजार से अधिक मिनी बस एवं बाल वाहिनी ड्राइवर्स को प्रशिक्षण प्रदान किया गया है।
उल्लेखनीय है कि इस संस्था को सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कायरे के लिए वर्ष 2002 में प्रिंस माइकल इंटरनेशनल सड़क सुरक्षा अवार्ड (यू.के.),वर्ष 2006 में एमिटी लीडरशिप अवार्ड एवं वर्ष 2008 में राजस्थान गौरव पुरस्कार प्रदान किया जा चुका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications