मजिस्ट्रेट ने रुचिका को स्कूल से निकालने के मामले की जांच रिपोर्ट सौंपी
उप मंडलीय दंडाधिकारी (एसडीएम) प्रेरणा पुरी ने अपनी जांच रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है।
चंडीगढ़ के गृह सह शिक्षा सचिव राम निवास ने गुरुवार शाम पत्रकारों को बताया, "एसडीएम ने जांच रिपोर्ट हमें सौंप दी है और हम इसे चंडीगढ़ के प्रशासक एस.एफ.रॉड्रिग्ज को देने जा रहे हैं।"
हरियाणा के पूर्व पुलिस महानिदेशक एस. पी. एस. राठौड़ के दुर्व्यवहार के शिकार हुई रुचिका को स्कूल ने बिना किसी स्पष्ट कारण के निष्कासित कर दिया था। वह तब कक्षा 10 की छात्रा थी।
राठौर की बेटी उसी स्कूल में रुचिका की कक्षा में पढ़ती थी और पुलिस में की गई एक ताजा शिकायत में कहा गया कि अपनी बेटी को शर्मिदगी से बचाने के लिए राठौड़ ने रुचिका को स्कूल से निकलवाया।
राम निवास ने इस प्रकार की रिपोर्टों पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।
राठौड़ को पिछले माह 29 दिसम्बर को छह महीने की सजा मिलने के बाद इस विवाद ने जोर पकड़ा था और राम निवास ने रुचिका के निष्कासन में स्कूल प्रबंधन की भूमिका की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications