उत्तर भारत में घना कोहरा, कई ट्रेनें रद्द

उत्तर रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया, "कोहरे की वजह से दिल्ली आने वाली लगभग 24 रेलगाड़ियां विलंब से चल रही हैं। 13 रेलगाड़ियों को पूरी तरह और छह रेलगाड़ियों को फौरी तौर पर रद्द किया गया है। मौसम के इस मिजाज को देखते हुए नौ रेलगाड़ियों के समय में बदलाव किया गया है।"
कई ट्रेनों के समय परिवर्तित
कोहरे की वजह से नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस, ताज एक्सप्रेस, हिमालयन क्वीन, भोपाल शताब्दी, लखनऊ शताब्दी, पुरी एक्सप्रेस, शाने पंजाब, डेल्ही जोगबानी एक्सप्रेस और एनडीएलएस बीसीटी राजधानी रेलगाड़ियों के समय में परिवर्तन किया गया है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, "दिल्ली में कोहरा आगे भी छाया रह सकता है। गुरुवार सुबह दृश्यता 100 मीटर थी।" अधिकारी ने कहा कि न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications