उत्तर प्रदेश में धूप खिली, सर्दी से राहत

गुनगुनी धूप का लुत्फ उठाने के लिए लोग घरों से बाहर पार्को और सड़कों पर निकले। हालांकि धूप निकलने के बावजूद ठिठुरन से प्रदेशवासियों को राहत नहीं मिल रही है।
पछुवा हवाएं न चलने से मिली राहत
मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने गुरुवार को लखनऊ में संवाददाताओं को बताया कि दिन में धूप बहुत तेज नहीं होगी, लेकिन ठंडी पछुवा हवाओं के न चलने के कारण थोड़ी असरदार जरूर साबित होगी। उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी के कारण वहां से आने वाली सर्द हवाएं प्रदेशभर में ठिठुरन बढ़ा रही हैं। आने वाले दिनों में सर्दी का प्रकोप जारी रहेगा।
मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे में आगरा सबसे सर्द स्थान रहा, जहां सबसे कम 5.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया जबकि लखनऊ का न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक था।
कड़ाके की सर्दी के मद्देनजर राज्य सरकार की ओर से कक्षा आठ तक के सभी निजी और सरकारी स्कूल आगामी नौ जनवरी तक बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications