श्रीनगर में मुठभेड़ जारी
लाल चौक इलाके के एक होटल में जमीअत-उल- मुजाहिद्दीन के दो आतंकवादी कब्जा जमाए हुए हैं। पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जावन होटल पर धावा बोलने की तैयारी में हैं।
मुठभेड़ में अब तक एक जवान और एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। नौ लोग घायल भी हुए हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "हमने होटल को पूरी तरह से घेर लिया है।"
सुरक्षा बलों ने बुधवार शाम अंधेरा हो जाने की वजह से अभियान को रोक दिया था। अधिकारी ने कहा, "यह बहुत तंग इलाका है और हम कोई अतिरिक्त नुकसान नहीं होने देना चाहते।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications