दिल्ली में स्वाइन फ्लू से 7 और मरे
स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने गुरुवार को आईएएनएस को बताया कि दिल्ली में स्वाइन फ्लू से सात और लोगों के मरने की पुष्टि हुई है। इन मौतों के बारे में विस्तृत ब्योरा अभी नहीं मिल पाया है।
अधिकारी ने बताया, " दिल्ली में गुरूवार को स्वाइन फ्लू के 15 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें पांच मामले बच्चों से संबंधित हैं।"
इन 15 नए मामलों को मिलाकर दिल्ली में स्वाइन फ्लू से पीड़ितों की संख्या 9,523 हो गई है, जिनमें 5,322 बच्चे शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications