श्रीकृष्ण जन्म भूमि परिसर में मिले पटाखे
उत्तर पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पहचान छुपाने की शर्त पर कहा कि बम की तरह दिखाई देने वाले 18 पटाखे उच्च सुरक्षा क्षेत्र से बरामद किए गए। यह सुरक्षा में भारी चूक है। इस क्षेत्र की सुरक्षा का जिम्मा जिला पुलिस के साथ-साथ अर्धसैनिक बलों के जिम्मे है।
पुलिस और सुरक्षाकर्मियों द्वारा श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर के पास एक चाय की दुकान से पटाखे पाए जाने के बाद परिसर के आस-पास हड़कम्प मच गया।
जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बी.डी.पॉल्सन ने आईएएनएस से कहा कि बरामद पटाखे बम की शक्ल में थे। ये वहां तक कैसे पहुंचे और कौन लेकर गया। इसका पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है।
उन्होंने कहा कि चाय की दुकान चलाने वाले मूल चंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बरामद पटाखों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications