विमान हमले की साजिश के मामले में आरोप तय (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक 23 वर्षीय अब्दुल मुतल्लब पर जनसंहारक हथियार के इस्तेमाल का प्रयास करने सहित कई संगीन आरोप तय किए गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी स्वीकार किया था कि इस मामले में खुफिया चूक हुई थी।
इस मामले की पहली सुनवाई आगामी शुक्रवार से मिशिगन की जिला अदालत में हो सकती है। अगर अब्दुल मुतल्लब को दोषी करार दिया जाता है तो उस उम्रकैद की सजा हो सकती है।
गौरतलब है कि विगत 25 दिसम्बर को एम्सटरडम से डेट्रायट आते समय नाइजीरियाई युवक अब्दुल मुतल्लब ने डेल्टा एयरलाइंस के विमान को उड़ाने का विफल प्रयास किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications