विमान हमले की साजिश पर रिपोर्ट जारी करेगा ओबामा प्रशासन
वाशिंगटन, 7 जनवरी (आईएएनएस)। पिछले दिनों एम्सटरडम से डेट्रायॅट आ रहे एक विमान को उड़ाने की साजिश के बारे में अमेरिका का बराक ओबामा प्रशासन गुरुवार को खुफिया विफलता से जुड़ी अपनी पहली रिपोर्ट जारी करेगा।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार व्हाइट हाउस के प्रवक्ता रॉबर्ट गिब्स ने बताया कि ओबामा प्रशासन राष्ट्रपति के आतंरिक सुरक्षा और आतंकवाद विरोधी सलाहकार जॉन ब्रेनन द्वारा सौंपी गई रिपोर्ट को प्रकाशित करेगा।
गौरतलब है कि विगत 25 दिसम्बर को नाइजीरियाई युवक उमर फारूक अब्दुल मुतल्लब ने अमेरिका विमान को उड़ाने का विफल प्रयास किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications