पूर्वोत्तर व्यापार शिखर सम्मेलन शुक्रवार से
इसमें अंतर्राष्ट्रीय भागीदारी में निर्माण, पूर्वोत्तर क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विस्तार, पर्यटन : स्वर्ग का क्षितिज, कृषि : मसाले, फूलों की खेती एवं एक्वोकल्चर एवं स्वास्थ्य की देखभाल, सूचना प्रौद्योगिकी एवं कौशल विकास तथा निवेश केन्द्रों के विकास आदि पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
इस शिखर सम्मेलन के दक्षिण पूर्व एशियाई देशों एवं पूर्वोत्तर राज्यों के अनेक गणमान्य व्यक्तियों एवं व्यापार प्रतिनिधियों के भाग लेने की संभावना है। इनमें बंगलादेश, भूटान, म्यांमार, नेपाल एवं लाओस के विदेश मंत्रियों तथा असम एवं मेघालय राज्यों के मुख्य मंत्रियों के भाग लेने के अलावा उद्योगों एवं वाणिज्य क्षेत्रों के प्रतिनिधि भी सम्मलित होंगे। सम्मेलन में इंडोनेशिया, थाईलैंड, वियतनाम, म्यांमार और कम्बोडिया के प्रतिनिधि भी भाग लेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications