पूर्व सांसद को हत्या के मामले में जमानत
पटना उच्च न्यायालय की न्यायाधीश अंजना प्रकाश ने गुरुवार को दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद विजय कृष्ण को जमानत दी। विजय कृष्ण के अधिवक्ता रामविनय सिंह ने गुरुवार को बताया कि विजय कृष्ण के तरफ से जमानत अर्जी पर सुनवाई करते हुए उन्हें जमानत दी गई।
उल्लेखनीय है कि विजय कृष्ण और उनका पुत्र चाणक्य सत्येन्द्र सिंह की हत्या के मामले में आरोपी हैं जिसमें विजय कृष्ण को पुलिस ने हरियाणा से 20 अगस्त को गिरफ्तार किया था जबकि आरोपी उनका पुत्र चाणक्य अभी भी फरार है।
ज्ञात हो कि सत्येन्द्र सिंह पिछले वर्ष मई माह के अंतिम सप्ताह में अचानक लापता हो गए थे तथा पुलिस को उनका शव गंगा नदी से 11 जून को मिला था। इस मामले में विजय कृष्ण का नौकर गगन अभी भी जेल में हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications