बालों से 20,000 गुना पतली चीजें भी स्पष्ट दिखाएगा नया माइक्रोस्कोप
यह नया माइक्रोस्कोप अगले वर्ष तक बन जाएगा। यह विभिन्न सूक्ष्म चीजों जैसे कोशिका के प्रोटीनों की बहुत सटीक पहचान कर सकेगा। वैज्ञानिक इन सूक्ष्म चीजों को अलग-अलग देखकर वास्तविक समय में उनकी क्रियाओं को देख सकेंगे।
यूनिवर्सिटी ऑफ मैसाचुसेट्स-एमहर्स्ट (यु-एमए) की भौतिक विज्ञानी जेनिफर रॉस इस माइक्रोस्कोप को बना रही हैं। वर्तमान में प्रकाश माइक्रोस्कोप से जिस आकार के अणुओं को स्पष्ट देखा जाता है, इस नए माइक्रोस्कोप से उनसे 100 गुना छोटे अणुओं को भी आसानी से देखा जा सकेगा।
रॉस कोशिका विभाजन को नियंत्रित करने वाले एक विशेष प्रोटीन ट्युबुलिन को देखने के लिए इस माइक्रोस्कोप को बना रही हैं। वह जानना चाहती हैं कि यह प्रोटीन कोशिका विभाजन को किस तरह नियंत्रित करता है।
यु-एमए की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि प्राकृतिक वातावरण में ट्युबुलिन को देखने से यह जानने में मदद मिलेगी कि वह किस तरह से कोशिका विभाजन को नियंत्रित करते हैं। इससे वैज्ञानिकों को यह समझने में भी मदद मिलेगी किस तरह से कोशिकाओं की अनियंत्रित वृद्धि से कैंसर जैसी बीमारी होती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications