भारतीय छात्र के हत्यारों को पकड़ने के सभी प्रयास जारी : आस्ट्रेलियाई उच्चायुक्त
गर्ग की हत्या की जांच के बारे में पूछे जाने पर वर्गीज ने कहा, "विक्टोरिया पुलिस के लिए यह उच्च प्राथमिकता का मामला है।"
एकाउंटिंग के छात्र गर्ग (21 वर्ष) को पिछले शनिवार को मेलबर्न के उपनगर फुट्सक्राय में काम पर जाते समय चाकू मारा गया था। गर्ग को रॉयल मेलबर्न अस्पताल पहुंचाया गया था जहां उनकी मौत हो गई। गर्ग पंजाब का रहने वाला था।
वर्गीज ने गुरुवार को विदेश मंत्री एस.एम.कृष्णा से भी मुलाकात की और उनको आश्वस्त किया कि हत्या के जिम्मेदार लोगों को पकड़ने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications