भाजपा राष्ट्रीय परिषद की बैठक अगले महीने इंदौर में
यह फैसला गुरूवार को पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की एक बैठक में लिया गया। नितिन गडकरी के भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद पदाधिकारियों की यह पहली बैठक थी।
बैठक में अन्य पदाधिकारियों के अलावा लालकृष्ण आडवाणी और राजनाथ सिंह जैसे वरिष्ठ नेता भी उपस्थित थे।
राष्ट्रीय परिषद की बैठक में पार्टी अध्यक्ष पद पर तीन वर्ष के कार्यकाल के लिए नितिन गडकरी के नाम का औपचारिक अनुमोदन किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications