लार्ज ह्रेडन कोलाइडर से प्राप्त आंकड़ों का विश्लेषण शुरू

पिछले महीने एलएचसी पर एटलस शोध के तहत 23.6 खरब इलेक्ट्रॉन वोल्ट ऊर्जा पर प्रोटोन की आपसी टक्कर को रिकार्ड किया गया। अरबों डालर के इस कोलाइडर ने सितंबर, 2008 में उस वक्त सुर्खियां बटोरी थीं, जब इसने करीब 17 मील लंबी भूमिगत सुरंग में प्रोटोन भेजना शुरू किया था। यह प्रयोगशाला स्विटजरलैंड के जेनेवा शहर के पास है।

आयोवा स्टेट यूनिवर्सिटी(आईएसयू) में भौतिकी एवं अंतरिक्ष विज्ञान विभाग के सहायक प्रोफेसर सोयेरेन प्रेल ने कहा, "आंकड़ा वाकई उत्साहवर्धक है।" उन्होंने अपने दो साथी शोधकर्ताओं के साथ हाल ही में इस विशाल प्रयोगशाला में कुछ दिन बिताए थे।

प्रेल ने कहा कि वह एटलस शोध के सिलिकॉन पिक्सेल डिटेक्टर के जुड़े प्रथम आंकड़ों का अध्ययन करना चाहते थे। उन्हें खुशी है कि यह आंकड़ा प्राप्त हो गया है। डिटेक्टर एटलस का सर्वाधिक आंतरिक हिस्सा है। यह इस कोलाइडर के दो विशाल डिटेक्टरों में से एक है। एटलस शोध के तहत प्रोटोन की टक्कर से पैदा होने वाले अणुओं की पहचान की जाती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+