सार्वजनिक समारोहों में जुमा के साथ शिरकत करेंगी उनकी पत्नियां!

राष्ट्रपति कार्यालय से बुधवार को जारी एक वक्तव्य में कहा गया है कि यह राष्ट्रपति जैकब जुमा का विशेषाधिकार होगा कि वह आधिकारिक या सार्वजनिक समारोहों में अपनी किसी भी एक पत्नी या सभी पत्नियों को ले जा सकेंगे।

वक्तव्य के मुताबिक यह उनका विशेषाधिकार है और कार्यालय संभालने के बाद से वह ऐसा कर सकेंगे।

यद्यपि देश के संविधान में प्रथम महिला या प्रथम महिलाओं के लिए कोई प्रावधान नहीं है और इस तरह का कोई सरकारी पद भी नहीं है।

जुमा का सोमवार को टोबीका मैडिबा-जुमा से विवाह होने के बाद मीडिया में आई रिपोर्टों और अटकलों के बाद यह वक्तव्य आया है।

समाचार एजेंसी 'बुआन्यूज' के हवाले से कहा गया है कि राष्ट्रपति कार्यालय ने राष्ट्रपति की पांच पत्नियां होने की रिपोर्टों को खारिज किया है। वास्तविकता में उनकी तीन पत्नियां सिजैकील खुमैलो (माखुमैलो), नॉमपुमीलीलो नटुलि (मानटुली) और टोबिका मैडिबा (कामैडिबा) हैं। उनकी एक मंगेतर बांगी नजीमा है।

राष्ट्रपति की पत्नियां सामुदायिक कार्य या कोई भी ऐसा काम जिससे राष्ट्रपति के काम में मदद मिले, कर सकती हैं। हालांकि यह अनिवार्य नहीं होगा क्योंकि वे राष्ट्रपति कार्यालय या सार्वजनिक सेवा का हिस्सा नहीं होंगी। वे अपनी स्वेच्छा से इन कार्यो को कर सकती हैं।

माखुमालो कृषि एवं खाद्य सुरक्षा के क्षेत्र में रुचि रखती हैं और वह नकांडला में एक वनस्पति उद्यान चलाती हैं। जबकि कामैडिबा की स्वास्थ्य मामलों में विशेष रुचि है, मानटुली को सामाजिक विकास और अनाथ बच्चों से संबंधित कार्य करने में रुचि है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+