मध्य प्रदेश में युवाओं में कौशल विकसित करने की कवायद
प्राप्त जानकारी के अनुसार इस मिशन के संचालन के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मध्य प्रदेश व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण परिषद की स्थापना की जाएगी। वैसे प्रदेश में औद्योगिक प्रशिक्षण अनेक संस्थाओं द्वारा दिया जाता है। असंगठित क्षेत्र द्वारा भी अनौपचारिक रूप से प्रशिक्षण दिया जाता है, परंतु यह प्रशिक्षण निर्धारित शिक्षा और पाठ्यक्रम एवं गुणवत्ता पूर्ण नहीं होता। इससे उत्पादकता प्रभावित होती है।
विभाग मानता है कि आज जरूरत युवाओं का कौशल विकसित करने की है। इसी को ध्यान में रखकर यह मिशन स्थापित किया जा रहा है। इस मिशन के जरिए उपभोक्ता सेवा और उद्योग आधारित रोजगार के लिए तकनीकी कौशल विकसित किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications