सोरेन सरकार ने विश्वास मत जीता (लीड-1)
सोरेन चूंकि फिलहाल लोकसभा सदस्य हैं इसलिए उप मुख्यमंत्री रघुवर दास ने विश्वास प्रस्ताव पेश किया। सोरेन को छह महीने के भीतर विधानसभा चुनाव जीतना होगा।
झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के अध्यक्ष सोरेन 30 दिसंबर को राज्य के सातवें मुख्यमंत्री बने। राज्यपाल के. शंकरनारायणन ने उनकी सरकार को आठ जनवरी तक सदन में विश्वास मत हासिल करने को कहा था।
विधानसभा का विशेष सत्र चार जनवरी से शुरू हुआ और बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव किया गया। भाजपा के सी.पी. सिंह सर्वसम्मति से विधानसभा अध्यक्ष चुने गए।
सोरेन ने भाजपा, ऑल झारखण्ड स्टूडेंट्स यूनियन (एजेएसयू) और जनता दल (युनाइटेड) के सहयोग से सरकार का गठन किया था। भाजपा और झामुमो के 18-18 विधायक हैं जबकि एजेएसयू के पांच और जद-यू के दो विधायक हैं। इस तरह 81 सदस्यीय विधानसभा सभा में सोरेन समर्थक दलों के 43 विधायक हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications