विदेशी महिला पर्यटक की मौत, स्वाइन फ्लू होने की आशंका

पुलिस ने बताया कि दो दिन पहले ही सेलमा साकू 22 सदस्यीय दल के साथ जयपुर घूमने आई थीं। कल तेज बुखार और तेज सांस चलने की शिकायत पर उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बीती रात उसकी मौत हो गई।

शहर की सदर थाना पुलिस ने सेलमा का शव सवाई मानसिंह अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया है। पुलिस के मुताबिक मौत से पहले महिला पर्यटक बुखार और तेज सांस चलने की शिकायत से पीड़ित थी।

सदर थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अमेरिका निवासी महिला सेलमा साकू मंगलवार को अपने 22 सदस्यीय दल के साथ जयपुर घूमने आई थी और यहां सदर इलाके में स्थित एक होटल में रूकी थी।

सेलमा को गुरुवार दोपहर तेज बुखार और तेज सांस चलने की शिकायत हुई। इस पर होटल प्रबंधन ने सेलमा को होटल के पास ही स्थित बनीपार्क अस्पताल में भर्ती कराया जहां देर रात उसकी मौत हो गई। सेलमा के परिवारवालों को खबर दे दी गई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+